नगर निगम चुनावरिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
जोधपुर| जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) प्रकाश राजपुरोहित ने नगर निगम चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की।
नगर निगम उत्तर के लिए रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) मदनलाल नेहरा होंगे व अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) महिपाल कुमार वार्ड 1 से 27, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भू.रू.) अंजूम ताहिर शमा वार्ड 28 से 54 और जिला रसद अधिकारी प्रथम राधेश्याम डेलू वार्ड 55 से 80 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। इसी प्रकार नगर निगम दक्षिण के रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत यादव होंगे व अपर जिला कलेक्टर (शहर-प्रथम) वार्ड 1 से 27, पंजीयन एवं मुद्रंाक विभाग के उप महानिरीक्षक राणीदान बारहठ वार्ड 28 से 54 और उपखंड अधिकारी हनुमानसिंह वार्ड 55 से 80 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए।