पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनसीबी जोधपुर टीम ने एमपी व भीलवाड़ा के 3 तस्करों से मेड़ता में पकड़ी 10 किलो अफीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तलाशी ली। 10.290 किलो अफीम बरामद होने पर कार सवार तीन जनों को गिरफ्तार कर कार व 18740 रुपए जब्त किए। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ शुरू की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार गिरफ्त में आए तस्कर नीमच के जावड़ में धामनिया निवासी राजमल पुत्र केसरसिंह, रामपुरा निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र शिवलाल धांगड़ भीलवाड़ा के बदनौर में रामपुरा निवासी कमलेश कुमार बडोला पुत्र दीपचंद के साथ मिलकर लंबे समय से तस्करी कर रहे थे।

जोधपुर| प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर अंकुश लगाने में जुटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर टीम ने मध्यप्रदेश के दो और भीलवाड़ा के एक तस्कर को मेड़ता के निकट गिरफ्तार कर 10 किलो से ज्यादा की अफीम बरामद की है। पकड़ में आया यह गिरोह मध्यप्रदेश के नीमच से अफीम लाकर बीकानेर के नोखा इलाके में सप्लाई करने वाला था।

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक विजेंद्रसिंह ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर गुरुवार को टीम मेड़ता इलाके में भेजी गई थी। टीम ने मेड़ता रोड के रेण गांव की रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी कर एक संदिग्ध लग्जरी कार काे रुकवा कर तलाशी ली। 10.290 किलो अफीम बरामद होने पर कार सवार तीन जनों को गिरफ्तार कर कार व 18740 रुपए जब्त किए। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ शुरू की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार गिरफ्त में आए तस्कर नीमच के जावड़ में धामनिया निवासी राजमल पुत्र केसरसिंह, रामपुरा निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र शिवलाल धांगड़ भीलवाड़ा के बदनौर में रामपुरा निवासी कमलेश कुमार बडोला पुत्र दीपचंद के साथ मिलकर लंबे समय से तस्करी कर रहे थे।

एनसीबी की गिरफ्त में तीनों तस्कर।
खबरें और भी हैं...