एनसीपी निगम चुनावलड़ेगी, 160 वार्डों मेंउतारेगी प्रत्याशी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने नगर निगम का चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ दोनों ही निगम के 160 वार्डों में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। इसको लेकर चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।
निगम चुनावों पर चर्चा को लेकर एनसीपी के चौपासनी रोड स्थित निर्मल टॉवर में जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रदेश, संभाग व जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष उम्मेदसिंह चंपावत के अनुसार सभी 160 वार्डों में एनसीपी अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। इसको लेकर विभिन्न कमेटियों को गठित कर प्रत्याशियों के चयन व अन्य बिंदुआें पर चर्चा की गई। इस दौरान संभावित प्रत्याशियों का बायोडाटा व अन्य सूचनाआें का संकलन कर सूची बनाई गई। चंपावत के आदेश पर प्रदेश महासचिव (संगठन व प्रशासन) अरविंद कुमार व्यास की अनुशंसा पर जोधपुर संभागीय अध्यक्ष प्रमोद कल्ला को निगम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके जोशी, डॉ. गजेंद्र दिवाकर, जसोदा डाबी, मनमोहन जोशी, कमलेश बोहरा, प्रदेश सचिव प्रो. गोपाल भाटी, श्याम गिरी गोस्वामी, इकराम अली, साबिर अली, नेमीचंद सोलंकी, जेठमल जिंगर, रेनू भाटी, अनवर अली, राहुल गूंद, सुजाता गूंद, सुनीता, महेंद्र पुरोहित व संतोष कल्ला ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष कैलाश भार्गव ने सभी को शुभकामनाएं दीं।