- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Newly Appointed Principal Of Medical College Dr Meena Did General Inspection Of All The Three Hospitals
मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. मीणा ने किया तीनों अस्पतालों का जनरल निरीक्षण
जोधपुर | डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएल मीणा ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन शनिवार काे मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले तीनों प्रमुख अस्पतालों में निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। हालांकि तीनाें ही अस्पतालों में निरीक्षण ना के बराबर हुअा। जानकारी के अनुसार प्राचार्य सिर्फ अस्पतालों तक पहुंचे अाैर केवल देखने के हिसाब से एक-एक वार्ड देखकर लाैट गए। उन्हाेंने वहां अधीक्षकों काे कहा कि विभागानुसार बाद में निरीक्षण करेंगे। प्राचार्य डॉ. मीणा के साथ अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम डॉ. यूडी शर्मा और अतिरिक्त प्राचार्य तृतीय डॉ. राकेश कर्णावत थे। पहले डॉ. मीणा अपने दोनों अतिरिक्त प्राचार्य के साथ एमडीएमएच पहुंचे। यहां अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी और डिप्टी अधीक्षक डॉ. पीके खत्री, एमजीएच अधीक्षक डॉ. महेश भाटी, उम्मेद अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई के साथ इंट्रोडक्शन बैठक की और विभागों की जानकारी ली। फिर डॉ. मीणा ने सीटी ओटी देखा, वहां से एमजीएच गए। एमजीएच में बर्न और डायलिसिस यूनिट देखी। फिर उम्मेद अस्पताल का निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए।