पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भावी में गोदाम से ग्वार सहित लाखों की चोरी के आरोपियों का सुराग नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भावी कस्बे में गत दिनों जोधपुर-जयपुर हाइवे पर बालाजी मंदिर के पास 6 मार्च की रात अनाज के गोदाम में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान बिलाड़ा थाने की पुलिस द्वारा घटना स्थल का जायजा लेकर कार्यवाही शुरू की। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नंदकिशोर वैष्णव व सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि भावी निवासी उमरावमल जैन ने रिपोर्ट देकर बताया कि 6 मार्च की रात्रि चोरों द्वारा गोदाम के ताले तोड़ गोदाम में रखी ग्वार की बोरियों में से 40-50 बोरियां, गेहूं की सफाई के प्लांट की एक दर्जन मोटरें, मूंग की 2 बोरियां, कंप्यूटरीकृत कांटा व बिजली फिटिंग सामान सहित तकरीबन साढ़े तीन-चार लाख रुपए की चोरी होना बताया। पुलिस काे जांच के दौरान चोरों द्वारा चोरी में प्रयुक्त कट्टर व मिनी ट्रक के लकड़ी फंटे अपने कब्जे में ले लिए हैं। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद थे।

_photocaption_मौका कार्रवाई के दौरान पुलिस। *photocaption*
खबरें और भी हैं...