अब दांडी यात्रा का समापन 6 अप्रैल को
कोरोना इफेक्ट
शेरगढ़ | प्रदेश में कोरोना महामारी घोषित हो जाने के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा सभी स्कूल एवं कॉलेज में 30 मार्च तक छुट्टी रखी गई है अतः शेरगढ़ के उपखण्ड अधिकारी डॉ.मनोज खेमाधा ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय महात्मा गांधी 150 वी जयंती वर्ष व दांडी यात्रा वर्षगांठ के तहत अब दांडी यात्रा का समापन दिवस 6 अप्रैल को रखा गया है। आगे की कार्यक्रम रूपरेखा 30 मार्च के बाद में तय की जाएगी। अब तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सूची एवं कार्यक्रम रिपोर्ट संयोजक एवं सहसंयोजक अपने पास रखें।