पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब सालवा कलां में रोज एक घंटे पढ़ेंगे महिलाएं और बुजुर्ग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी की अध्यक्ष राजश्री चौधरी व सचिव विधि शाह ने महिलाओं व बुजुर्गों को शिक्षा उपलब्ध करवाकर उन्नत करने के लिए सालवां कलां में स्वाभिमान केंद्र शुरू किया। यह केंद्र रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी की ओर से संचालित किया जाएगा । अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने कहा कि गांव के 70 महिलाओं और बुजुर्गों को शिक्षा के तहत जोड़ा गया, जिनको हर रोज एक घंटा पढ़ाया जाएगा और उनको बेसिक ज्ञान दिया जाएगा ताकि वह अखबार व किताबें पढ़ सके। साथ ही वे अपना नाम लिख सके, बैंक में हस्ताक्षर कर सके, इस प्रकार की सुविधाओं केंद्र की ओर से दी जाएगी। क्लब की सदस्य वैशाली सांड ने सालवां कलां के ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने परीक्षा में प्रथम स्थान पर आने वाले को एक तोला सोना पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की है । इस अवसर पर सुषमा सेठिया, प्रीति मेहता, नीतिका डागा व रजनी संचेती, नियति लोढ़ा, मीना गहलोत, सुधा बोहरा, नंदा जैन, सरिता लोढ़ा, शोभा मोदी , नीला सिंघवी, जिगना मेहता, राजू कूकणा, राजू भींचर, दयाल सुथार, महेन्द्र भींचर, सुनिल राखेचा, अशोक बेनीवाल आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...