पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आप खुद कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारथी पोर्टल पर भी आवेदन के साथ फीस भी ई-बैंकिंग से होगी जमा

सिटी रिपोर्टर. जोधपुर | ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब आप खुद परिवहन विभाग की सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन में फीस भी ई-बैंकिंग से जमा हो जाएगी। साथ में स्लाट के बढ़ने से लर्निंग लाइसेंस के लिए अपॉइंटमेंट भी जल्द मिल जाएगा। पहले एक महीने के लिए अपॉइंटमेंट मिलता था। अब आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार लर्निंग लाइसेंस के लिए तारीख ले सकेगा। जिला परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विनोद कुमार लेधा ने बताया कि आमजन की सुविधा को देखते हुए लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले वर्किंग डे में एक दिन में 130 लाइसेंस ही बनाए जाते थे। अब इसकी संख्या बढ़ाकर 180 कर दी गई है। इससे पेंडेंसी कम हो जाएगी। अब 30 दिन की बजाय 90 दिन में कभी भी स्लाॅट के लिए तारीख ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब आमजन किसी के पास में नहीं जाकर सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से लाइसेंस बनवा सकेंगे।
खबरें और भी हैं...