पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनपीएस कर्मचारी 15 को करेंगे विरोध प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ राजस्थान जिला शाखा जोधपुर के आह्वान पर 15 मार्च को जिले के सैकड़ों एनपीएस कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

फेडरेशन की संयुक्त सचिव बादामी देवी और प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त 4 लाख राज्य कर्मचारी और अधिकारियों को सरकार ने पेंशन
की व्यवस्था समाप्त कर दी है
जिससे प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों में रोष है। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल ने बताया कि जिले के सैकड़ों एनपीएस कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में पुराना स्टेडियम जोधपुर में एकत्रित होंगे। जहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक रोष मार्च निकालेंगे और प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से देंगे। रैली के लिए संगठन के पदाधिकारियों का संपर्क अभियान प्रदेश महिला प्रतिनिधि अंजू अग्रवाल और ज्योति राठौड़ के नेतृत्व में किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...