पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News Numb Hands And Feet Weakness So That They Could Not Even Walk Without Support Remove The Bones From The Feet And Remove The Pressure Of The Vein In The Neck

हाथ-पांव सुन्न, कमजोरी इतनी कि बिना सहारे चल भी नहीं पाते थे, पांव से हड‌्डी निकाल गर्दन में लगा नस का दबाव दूर किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भदवासिया निवासी 50 वर्षीय गंगाराम हाथ-पांच सुन्न रहने व कमजोरी से किसी के सहारे बिना चल नहीं पाते थे और हाथ से निवाला तक तोड़ नहीं पाते थे। महात्मा गांधी अस्पताल के अस्थि रोग विभाग के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर उन्हें स्वस्थ कर दिया और वे बिना किसी सहारे के चल पा रहे हैं। ऑपरेशन में मरीज के दाहिने पांव की हड्डी निकालकर गर्दन में लगाकर नस में आया दबाव दूर किया। एमजीएच आॅर्थोपेडिक विभाग के डॉ. महेंद्र टाक ने बताया कि मरीज को चलने फिरने, खाते वक्त निवाला तोड़ने में परेशानी थी। अस्पताल में एमआरआई कराई, जिससे पता चलता कि गर्दन की हड्डी बढ़ने से गर्दन की नस पर दबाव आया था। मरीज को लकवे जैसे लक्षण थे। ऑपरेशन में मरीज की गर्दन की हड्डी के बढ़ जाने से नस पर दबाव को हटाने के लिए बढ़ी हुई हड्डी को हाई स्पीड ड्रिल से घिसकर हटाया गया। उसके स्थान पर पांव से हड्डी का टुकड़ा निकाल गर्दन में लगाया। ऑपरेशन करीब पांच घंटे चला। गर्दन में चीरा लगा नस पर दबाब हटाकर उपयुक्त लंबाई की 4 से 5 सेमी की हड्डी को गर्दन की हड्डी का आकार देकर प्लेट की सहायता से गर्दन में जोड़ा। डॉ. टाक ने बताया कि मरीज को सर्वाइकल मायलाेपैथी बीमारी थी। इसमें मुख्यतया 4 लक्षण से जल्दी पता किया जा सकता है, लडखड़ा कर चलना, हाथ की पकड़ का कमजोर होना, हाथ-पांवों का सुन्न पड़ना, हाथ-पांवों में कमजोरी। इस बीमारी में समय रहते इलाज करने पर पूर्णतया सामान्य जीवन जीना संभव है। लंबे समय तक नस दबी रहने से उसके ठीक होने की संभावना कम होती जाती है।

इन्होंने किया ऑपरेशन

आॅर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण वैश्य ने बताया कि रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. टाक ने एमजीएच में डॉ. किशोर रायचंदानी के मार्गदर्शन में जटिल ऑपरेशन किया। इसमें आॅर्थोपेडिक के डॉ. निरोत्तम सिंह, डॉ. प्रेम मनोहर सीरवी, एनेस्थेसिया टीम में डॉ. फतेहसिंह भाटी, नर्सिंग स्टाफ महेश परिहार, अर्जुनसिंह सोढ़ा ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...