- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Offer Prayers By Worshiping Suryadev Sins And Sorrows Will Be Destroyed With Attainment Of Healing
सूर्यदेव की पूजा कर अर्घ्य दें, आरोग्यता प्राप्ति के साथ पापों व दुखों का नाश होगा
}भानु सप्तमी आज
जोधपुर | आज भानु सप्तमी है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। यह रविवार तड़के 4:25 बजे शुरू होगी और सोमवार तड़के 3:19 बजे तक रहेगी। किसी भी मास की सप्तमी तिथि को रविवार का दिन पड़ता है, तो उस दिन भानु सप्तमी पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की आराधना विधि-विधान से करने से व्यक्ति के सभी पापों और दुखों का नाश होता है। व्यक्ति वर्षभर आरोग्य जीवन और धन प्राप्त करता है। इस दिन सूर्यदेव को जल देने से याददाश्त अच्छी होती है और मन एकाग्र रहता है। इस दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर पूजा स्थान पर पूर्व या उत्तर दिशा में मुख कर बैठें। सूर्यदेव की लाल चंदन, अक्षत्, लाल फूल, धूप, गंध आदि से विधिपूर्वक पूजा करें। कपूर या गाय के घी वाले दीपक से आरती करें। तांबे के पात्र में गंगाजल मिश्रित जल लें, उसमें अक्षत्, लाल फूल और लाल चंदन डालें। सूर्यदेव को अर्घ्य दें और ‘ओम सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें। इस दिन हो सके तो भोजन में नमक का इस्तेमाल न करें।