पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर मां बेटियों को लेने पाली गई, बेटे ने फंदा लगा लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मृतक की प|ी भी पीहर गईं हुईं थीं

क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर| मंडोर थाना इलाके के मगरा पूंजला स्थित गर्ल्स स्कूल के पीछे रहने वाले एक युवक ने रविवार को फंदा लगा जान दे दी। मृतक युवक की मां होली पर्व को लेकर बेटियों को पाली लेने गई हुईं थीं, वहीं बेटे ने घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची मंडोर पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई, लेकिन संदेह है कि उसकी प|ी काफी समय से पीहर रहने लगी थी, ऐसे में पुलिस अब जांच में जुटी हैं। मंडोर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मगरा पूंजला स्थित गर्ल्स स्कूल के पीछे रहने वाले गौतम सिंह (27) पुत्र किशोर सिंह ने रविवार शाम फंदा लगा जान दे दी। अजीब से आवाजें सुन पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो वो फंदे से झूलता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रविवार रात उसकी मां घर लौटी तो हादसा सुन बेसुध हो गई। सोमवार को पुलिस आगे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द करेगी।

खबरें और भी हैं...