- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News On The Pretext Of Refund From The Student39s Account 5 Thousand Cross Atm Clones Were Flown 85 Thousand Of The Worker Flew
छात्र के खाते से रिफंड के बहाने 5 हजार पार एटीएम क्लोन बना मजदूर के 85 हजार उड़ाए
जोधपुर| शहर में दो लोगों के बैंक खातों से शातिर ने 85 हजार पार कर लिए। बीए फाइनल के स्टूडेंट के बैंक खाते से 5 हजार तो मजदूर के एटीएम का क्लोन बना 80 हजार निकाल लिए। महामंदिर पुलिस ने बताया कि बाड़मेर जिले के सिवाना स्थित कुंडल हाल हनुवंत हॉस्टल में रह रहे बीए फाइनल के स्टूडेंट जालम सिंह ने बताया कि दो दिन पहले ही घरवालों ने बैंक खाते में 6 हजार ट्रांसफर किए थे। 5 मार्च को ऑनलाइन टी-शर्ट मंगवाई। टी-शर्ट देने पहुंचे डिलीवर मैन ने 347 रुपए मांगे। उसने ऑनलाइन पेटीएम से रुपए देने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफर नहीं हो पाए। डिलीवरी मैन को नकद 347 रुपए दिए, लेकिन इस बीच नेट प्रोसेसिंग में आ गया और अकाउंट से 347 रुपए और कट गए। इस पर कंपनी में बात की तो जवाब मिला कि गूगल पर कंपनी के नंबर पर बात करें। इस पर बताया गया कि रुपए रिफंड हो जाएंगे, लेकिन उससे पहले बैंक खाते की जानकारी मांगी, उसने जानकारी दे दी। कुछ ही देर बाद खाते से 4,999 रुपए कट गए।
इस तरह बनाड़ के नांदड़ी फांटा निवासी संपतराज शर्मा ने बताया कि उनके बैंक खाते से किसी शख्स ने 80 हजार पार कर दिए। रुपए एटीएम से विड्रो किए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि एटीएम क्लोन से ठगी की गई।