पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News On This Day By Playing With Colors The Gods Are Pleased And Bless Them With Happiness And Prosperity

इस दिन रंगों से खेलने से देवता प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का देते हैं आशीर्वाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

}रंग पंचमी आज


जोधपुर | आज रंग पंचमी है। हिंदू पंचांग अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। होली चैत्र मास कृष्‍ण पक्ष प्रतिपदा से शुरू होती है और शुक्ल पक्ष की पंचमी यानी होली के समापन तक रंग खेला जाता है। धार्मिक मान्यता अनुसार यह दिन देवताओं को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन रंगों के प्रयोग से सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का संवहन होता है। वहीं यह त्योहार प्रेम-सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है। पुराणों में वर्णन है कि इस दिन देवता गीले रंगों की होली खेलते हैं और एक दूजे को रंगों से भिगोते हैं। रंग पंचमी अनिष्टकारी शक्तियों पर विजय प्राप्ति का उत्सव भी है। रज-तम के विघटन से दुष्टकारी या कहें पापकारी शक्तियों का उच्चाटन भी इस दिन होता है। रंग पंचमी मुख्‍य रूप ये पंचतत्वों को सक्रिय करने का त्‍योहार माना जाता है। इनमें हवा, आकाश, पृथ्‍वी, जल और अग्नि को शामिल किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन रंग खेलने से ये पांचों देवता प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
खबरें और भी हैं...