एक शाम महर्षि गौतम के नाम भजन संध्या 24 को
मारवाड़ गुर्जरगौड़ ब्राह्मण संस्थान की आेर से इस बार भी विवेक विहार में दो दिवसीय महर्षि गौतम जयंती 24 मार्च से मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं एक शाम महर्षि गौतम के नाम भजन संध्या सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संस्थान के अध्यक्ष गोपीलाल रोहीवाल ने बताया कि गौतम जयंती के अवसर पर 24 मार्च को एल-155 विवेक विहार में एक शाम महर्षि गौतम के नाम भजन संध्या आयोजित की जाएगी। सायंकाल गौतम प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। महामंत्री श्यामसुंदर उपाध्याय ने जयंती के तहत 25 मार्च की सुबह साढ़े सात बजे ध्वजारोहण, सवा ग्यारह बजे भामाशाहों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण पंचारिया उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार अपराध एवं सतकर्ता के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश गौतम अतिविशिष्ट अतिथि एवं अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल जोशी, नरेश जाजड़ा, ओमआनंद द्विवेदी, एडवोकेट लिकमाराम उपाध्याय एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष प्रकाश राणेजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।