पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला पायलट से बदसलूकी मामले में एक और बदमाश गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| रातानाडा इलाके में गत दिनों स्कूटी पर जा रही महिला पायलट के साथ बदसलूकी करने के मामले में रातानाडा पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार किया। जबकि, उसके साथी नाबालिग को पकड़ने के बाद जमानत पर छोड़ा। रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि गत शनिवार को एक महिला पायलट आर्मी केंट से स्कूटी पर एयरफोर्स स्टेशन की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ बदमाशों ने महिला की तरफ अभद्र इशारे करते हुए बदसलूकी की थी। इस संबंध में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर बताए गए कार नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की थी। एक बदमाश को पूर्व में गिरफ्तार किया था, लेकिन दो जने जोधपुर से बाहर भाग चुके थे। इस प्रकरण में शनिवार को पुलिस ने डांगियावास थाना इलाके के रहने वाले दिनेश विश्नोई (22) पुत्र ओमाराम को गिरफ्तार किया।
खबरें और भी हैं...