गोलाकार कैन्वास पर चित्रकारों ने उकेरे मन के भाव
जोधपुर | प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप, ईस्टर्न फाऊंडेशन फॉर आर्ट एंड कल्चर, रमता दृग और जोधाणा फोटो जर्नलिस्ट्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिटी क्यूब परिसर में एक दिवसीय कला शिविर और दृश्य कलाओं पर परिचर्चा हुई। इसमें चित्रकार प्रदीप्ता दास, अमित कल्ला, मोनिका चौहान, आशना जैन, शारदा चौहान, प्रिया कल्ला, यतीश कासरगोडे, मनोज सान्धा, मनोहर सिंह, देबवृत डे, रूपक कुमार पात्रा, अरविंद देवासी, लक्षित सोनी, सोनू पुरोहित व शहर के गणमान्य कलाकार और जाने माने साहित्यकार शामिल रहे। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला चित्रकारों का सम्मान किया गया। दूसरे सत्र में जोधपुर के वरिष्ठतम फोटोग्राफर शिवजी जोशी और कला मर्मज्ञ महेंद्र लालस ने कलाओं के अंतर्संबंध पर व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने कला के अवधान की प्रासंगिकता को बतलाया तथा रस निष्पादन के दर्शन की विवेचना की।