पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायत चुनाव: 13 मार्च की शाम से वोटों की गिनती तक ‘शराबबंदी’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित

सरपंच एवं वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मतदान दल कार्यक्रम जारी

जोधपुर | सरपंच एवं वार्ड पंचों के निर्वाचन प्रथम चरण से शेष रही पंचायत समितियों के लिए नियुक्त मतदान दलों के प्रस्थान एवं वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। आदेशानुसार राजकीय पॉलोटेक्निक कॅालेज (छात्र) से फलोदी के 68 मतदान केन्द्रों के लिए 14 मार्च की प्रातः 8 बजे ईवीएम तैयारी पश्चात स्ट्रांग रूम सी-9 के प्रथम तल तथा मतदान पश्चात सी-5 कक्ष से ईवीएम संग्रहण कर प्रस्थान करेंगे। इसी तरह पंचायत समिति लोहावट के 96 मतदान केन्द्रों पर 14 मार्च की प्रातः 8 बजे सी-6 प्रथम तल से ईवीएम तैयारी के बाद स्ट्रांग रूम और ईवीएम संग्रहण के लिए कक्ष डी-1 भूतल से प्रस्थान करेंगे। आऊ पंचायत समिति के 49 मतदान केन्द्रों के लिए 14 मार्च को ही प्रातः 8 बजे ई वी एम तैयारी पश्चात स्ट्रांग रूम सी-5 भूतल एवं ई वी एम संग्रहण के लिए डी-1 भूतल पर की जाएगी। इसी तरह अन्य समितियों का शेड्यूल रहेगा।

जोधपुर| जिले में 15 मार्च को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं (पंच एवं सरपंच) के चुनाव में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार की सायं 5 बजे से सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि निर्वाचन से लगते 5 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में शराब की बिक्री, वितरण एवं प्रदायगी पूर्णतया निषिद्व होने के कारण मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व से सूखा दिवस रहेगा। उन्होंने बताया कि 13 मार्च की सायं 5 बजे से 15 मार्च को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस रहेगा।
खबरें और भी हैं...