पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फलोदी, चामू, सेखाला, लोहावट देचू व आऊ में पंचायत चुनाव आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की फलोदी, चामू, सेखाला, देचू, लोहावट और आऊ समिति क्षेत्र की पंचायतों में रविवार को पंच-सरपंच के चुनाव होंगे। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना होगी। देर शाम से रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान दल शुक्रवार शाम को ही पहुंच गए। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को उप सरपंच के चुनाव होंगे। जिले में कुल 626 पंचायतें हैं।

पंचायत चुनाव-2020

मेरा गांवमेरी सरकार

संवेदनशील पर 5 व अतिसंवेदनशील बूथों पर 10 जवान अतिरिक्त तैनात

कहां कितने सरपंचों काे चुनेंगे


चामू 20

सेखाला 18

देचू 27

लोहावट 29

आऊ 14


फलोदी 27


फलोदी| उप जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां कर ली हैं। शांतिपूर्वक मतदान और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

चुनाव अधिकारी एसडीएम यशपाल आहुजा ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी है। फलोदी पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए सुबह मतदान होगा। फलोदी में 14 अतिसंवेदनशील और 16 संवेदनशील ग्राम पंचायतें हैं जिसमें से 27 में मतदान होगा। डीएसपी पारस सोनी ने बताया कि पुलिस जाब्ता शुक्रवार शाम को ही निर्धारित बूथों पर पहुंच गया था। सामान्यतया मतदान केन्द्र पर दो कांस्टेबल तैनात रहते हैं। अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र पर 10 जवानों का अतिरिक्त जाब्ता और संवेदनशील पर 5 का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र पर 2 हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा एडीशनल एसपी लक्ष्मीनारायण शर्मा तथा तीन डीएसपी पारस सोनी फलोदी, महेन्द्र कुमार राजसमंद तथा हितेश मेहता उदयपुर एवं 11 मोबाइल पार्टियां लगाई गई है। फलोदी पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों के लिए करीब 350 का अतिरिक्त जाब्ता यहां लगाया गया है।
खबरें और भी हैं...