पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परशुराम क्लब ने जीता पालीवाल सीजन-6 कबड्डी प्रति. का खिताब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली स्नेह मिलन पर कस्बे में पालीवाल ब्राह्मण समाज की ओर से पालीवाल कबड्डी प्रतियोगिता सीजन 6 का आयोजन किया। कबड्डी की यह प्रतियोगिता पालीवाल न्याति नोहरा परिसर में हुई। रात्रि में दूधिया रोशनी में हुई प्रतियोगिता को देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। पालीवाल ब्राह्मण समाज की इस कबड्डी प्रतियोगिता में कस्बे से ही पालीवाल समाज के विभिन्न मोहल्लों की टीमें भाग लेती हैं। इस बार प्रतियोगिता में एकता क्लब, गोगा क्लब, परशुराम-ए, परशुराम-बी, शिवाजी-ए शिवाजी-बी व विवेकानंद क्लब आदि कुल सात टीमों ने भाग लिया। फाइनल परशुराम व शिवाजी क्लब के बीच में खेला गया, इसमें परशुराम क्लब विजेता रहा व उपविजेता शिवाजी क्लब रहा। प्रतियोगिता में रमेश पालीवाल व दिनेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

टीमों ने भाग लिया। फाइनल परशुराम व शिवाजी क्लब के बीच में खेला गया, इसमें परशुराम क्लब विजेता रहा व उपविजेता शिवाजी क्लब रहा। प्रतियोगिता में रमेश पालीवाल व दिनेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
खबरें और भी हैं...