विभिन्न मांगों को लेकर पटवारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर पटवार संघ सेखाला के पदाधिकारियों ने पटवारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बालेसर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को राजस्थान पटवार संघ उपशाखा सेखाला के पदाधिकारियों ने बालेसर उपखंड अधिकारी महावीरसिंह जोधा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम से ज्ञापन सौंपकर बताया कि राजस्थान पटवार संघ द्वारा अप्रैल, 2018 में किए गए समझौते को दो साल बीत जाने के बावजूद अभी तक पालना नहीं की गई हैं। उन्होंने पुन संशोधित मांग पत्र पेश करते हुए बताया कि पटवारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने लिए उनका ग्रेड पे 36,000 या लेवल -10 किया जाएं, एसीपी योजना के तहत चयनित वेतनमान देने, वर्ष 2019-20 की डीपीसी शीघ्र करवाने, संगठन के साथ पूर्व में हुए समझौते की पालना करवाने का मांग पत्र सौंपा। इस मौके सेखाला ब्लॉक के अध्यक्ष राजूराम गोदारा, धनाराम केतू, श्रवणराम भालू, विरेंद्र कुमार केतू मदा, गजेसिंह सेखाला पटवारी आदि मौजूद थे।
बालेसर