पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगम चुनाव में कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देगी जनता : शेखावत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विफल साबित हो चुकी है, लेकिन भ्रष्टाचार के मोर्चे पर पहले पायदान पर है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़े हैं। शेखावत ने कहा कि 5 साल पहले जनता ने भाजपा बोर्ड बनाने का काम किया, बोर्ड के मुखिया ने पूरी ईमानदारी से काम किया, इस बात को जनता महसूस कर रही है।

शेखावत से मिले दावेदार, नेताआें से की चर्चा


केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत के निवास पर शनिवार सुबह से शाम तक पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की भीड़ जुटी रही। सभी ने अपना पक्ष भी रखा। इधर, शाम को शेखावत भाजपा के प्रधान कार्यालय में मंडल अध्यक्षों की बैठक में पहुंचे। यहां निगम चुनाव पर चर्चा की। इसके पहले उन्होंने अपने निवास पर भी उत्तर-दक्षिण निगम के संयोजक प्रसन्नचंद मेहता व घनश्याम आेझा सहित अन्य नेताआें पर चुनाव की रणनीति पर बात की।

निगम चुनाव प्रभारी का आज भाजपा नेताओं से संवाद : शास्त्री सर्किल स्थित स्टील भवन में रविवार सुबह साढ़े दस बजे बैठक हाेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री व जाेधपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी अर्जुन मेघवाल, महामंत्री बिरमदेव सिंह, समन्वयक (उत्तर) अविनाश गहलाेत, समन्वयक (दक्षिण) जाेगेश्वर गर्ग निगम चुनावाें की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

जोधपुर | केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता जादूगर के मायाजाल में उलझ गई, लेकिन अब सरकार दो धड़ों में फंसी है। आगामी निगम चुनाव में शहर की जनता कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देने वाली है। भाजपा कार्यालय के बाहर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शेखावत ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भ्रम और झूठ फैलाकर बहुत थोड़े मतों के अंतर से कांग्रेस सरकार सत्ता पर काबिज हुई थी। सत्ता में आने के बाद से जिस तरह से ये सरकार दो गुटों में बंटी हुई है, उसका दुष्परिणाम राज्य की जनता भुगत रही है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के तीन महीने बाद ही लोकसभा चुनाव में जनता ने इस सरकार को सबक सिखा दिया था। अब जनता के पास कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने का एक और मौका है। 18 महीने में यह सरकार हर मोर्चे पर
खबरें और भी हैं...