पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेट्रोल 30 दिन में 3.32 रुपए सस्ता डीजल के दाम 3.70 रुपए गिरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर दिन औसतन 9 पैसे सस्ता हो रहा तेल

जोधपुर| इंटरनेशनल बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में 33% से ज्यादा की कमी का असर घरेलू तेल के बाजार में पड़ रहा है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान डीजल व पेट्रोल के दाम जिस स्तर पर थे, अब वापस ये दरें उसके आसपास पहुंच गई हैं। चुनाव के समय एक माह तक लगातार तेल की कीमत कम हुई थीं। उस समय डीजल 68.60 व पेट्रोल 72.13 रुपए प्रली. में बिक रहा था। जोधपुर में बुधवार को डीजल 67.78 व पेट्रोल 73.95 रु. प्रति लीटर में बिका। तेल की कीमतों में कमी आने का दौर फरवरी में शुरू हुआ। बीते एक माह में पेट्रोल में 3.32 तथा डीजल में 3.70 प्रति लीटर की कमी आ चुकी है। यानी हर दिन औसतन नौ पैसे प्रति लीटर की कमी आ रही है। क्रूड ऑयल के दामों में इसी तरह कमी आती रही तो ये दरें और भी निचले स्तर पर पहुंच सकती है।
खबरें और भी हैं...