पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएचईडी: राजस्व वसूली शिविर 17 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर | पीएचईडी द्वारा राजस्व वसूली अभियान के तहत दोषी जल उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए 17 से 31 मार्च तक विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगने वाले इन शिविरों के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर उपखंड व्यास पार्क में चांदपोल के अंदर व बाहर का क्षेत्र, तापड़िया बेरा, भागीपोल से जुड़ा क्षेत्र, नवचौकिया, नायों का बड़, विद्याशाला स्कूल वितरण क्षेत्र, आडा बाजार से लखारा बाजार, कबूतरों का चौक व इस्हाकिया स्कूल क्षेत्र और नगर उपखंड कबीर नगर में लगने वाले शिविर में कबीर नगर भील बस्ती, सूरज बेरा वितरण क्षेत्र, व्यापारियों का मोहल्ला, रूपावतों का बास, सिंधियों की गली, ऊंटों की घाटी, खरबूजा बावड़ी आदि क्षेत्रों के अलावा रावटी, गोटालों की ढाणी, कालीबेरी, गंडेरों की ढाणी, तिंवरी रोड, सोढ़ों की ढाणी आदि वितरण क्षेत्र के उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं। नगर उपखंड गांधी मैदान में लगने वाले शिविर में सरदारपुरा ए से बी से उम्मेद अस्पताल से बीपी पेट्रोल पंप से अहिंसा पार्क, केसी लोन से बी रोड से राजदादी अस्पताल, रावतों का बास, नृसिंग दड़ा, जालप मोहल्ला जालोरी गेट से पुरी तिराहा, महावीर कॉॅम्प्लेक्स चौराहा, सरदारपुरा सी रोड, कुम्हारों का बास, गोल बिल्डिंग से शनिश्चरजी का मंदिर क्षेत्र के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। नगर उपखंड प्रतापनगर क्षेत्र में लगने वाले शिविर में भीका प्याऊ, जगदंबा काॅलोनी, संजय काॅलोनी, प्रतापनगर, मीरा काॅलोनी, कायलाना चौराहा, हुडकाे टंकी से जुड़े क्षेत्र, आखलिया चौराहा, मसूरिया हिल, बलदेव नगर, 12वीं रोड क्षेत्र, बाॅम्बे मोटर्स के उपभोक्ता व नगर उपखंड फतेहसागर में शिविर में नागोरी गेट क्षेत्र किला रोड, कागा कागड़ी, अजय चौक, विजय चौक, कलाल काॅलोनी बागर, त्रिपोलिया, माणक चौक, मकराना मोहल्ला के साथ ही हाथीराम का ओडा, उम्मेद चौक, लायकान मोहल्ला आदि क्षेत्र के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
खबरें और भी हैं...