पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीपाड़ शहर : माली समाज की गेर में उमड़े लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धुलंडी की शाम को मालियों की हथाई से माली समाज की गेर रवाना हुई, जो परंपरागत मार्गों से होते हुए सब्जी मंडी पहुंच संपन्न हुई। गेर में सैकड़ों लोग चंग की थाप पर फाग गीत गाते व नृत्य करते हुए चल रहे थे। गेर को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। गेर में शामिल लोगों ने कोरोना से बचाव का संदेश दिया। इस दौरान कानून व्यवस्था के मद्देनजर उपखंड अधिकारी शैतानसिह राजपुरोहित, थानाधिकारी प्रेमदान रतनू, पालिकाध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छावाह, अधिशाषी अधिकारी सुरेशचंद शर्मा, एएसपी रघुनाथ गर्ग, वृत्ताधिकारी हेमंत नोगिया, भंवरलाल सीरवी, बिलाड़ा थानाधिकारी मनीष देव, भोपालगढ़ थानाधिकारी राजेंद्र खदाव के अलावा पुलिस अधिकारी व भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा है। वहीं बुधवार को पुलिसकर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया।

देचू : परंपरागत वेशभूषा में किया गेर नृत्य

देचू| मुख्य चौहटे में गेर नृत्य हुआ, जिसमें सभी ने हाथों व लाठी व डंडे लेकर नृत्य किया। वहीं कानोड़िया पुरोहितान में भी गेर नृत्य हुआ। इस मौके ग्रामीणों ने धोती-कुर्ता, आंगी व सिर पर पगड़ी पहन गेर नृत्य किया।

बालेसर| बाड़ी का थान में सोमवार रात को महंत गोकुल गिरि महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह में विभिन्न जगहों से आए गेर दलों ने नृत्य किया। इस दौरान जगह-जगह होलिका दहन किया गया। इस मौके एडवोकेट नरपतसिंह भाटी, किशोर विश्नोई, हेमंत कुमार खत्री, एडवोकेट देवेंद्रसिंह भाटी, पुखराज सांखला, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। वहीं कस्बे एवं बालेसर दुर्गावतां में सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण पेश करते हुए हिंदू एवं मुस्लिम युवाओं ने साथ में होली खेली। इस मौके मांगू खान, विक्रमसिंह इंदा, सरपंच पृथ्वीसिंह इंदा, राजेंद्र सिंह इंदा, राजेंद्र सिंह इंदा, मुकेश सांखला, एडवोकेट जगदीश चारण, नासिर खान, सराज खान, भंवरू खान, सरदार खान आदि मौजूद थे। उधर, भलासरिया में युवाओ ने माां भादरियाराय मंदिर में पूजा अर्चना करके क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की।

विश्नोई समाज ने किया 120 शब्दों का पाठ

देचू| बगड़ावत नगर जांगू की ढाणी बाबा रामदेव नाडा पर रामाश्यामा के दिन पाहल का वितरण किया गया। वन्यजीव प्रेमी छोटूराम जांगू ने बताया कि इस मौके मंदिर में सामूहिक हवन कर पाहल व जांभोजी के बताए 120 शब्दों का पाठ किया गया। इस मौके गोपूराम जांगू, नेताराम विश्नोई, रामचंद्रराम, हनुमान राम, ओमप्रकाश जांगु, सोहनलाल, सुनील जांगु, सुखराम बिश्नोई मौजूद थे।

फूलडोल महोत्सव आयोजित

खेड़ापा| रारामधाम खेड़ापा में होली फूलडोल मेला महोत्सव की जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया व रातभर सत्संग का कार्यक्रम हुअा। सोमवार को सप्त दिवसीय भक्तमाल कथा की पूर्णआरती हुई व रात्रि में सत्संग का आयोजन हुअा। मंगलवार सुबह निज मंदिर में आचार्यों, संतों भक्तो द्वारा आरती व देवल चरण का पूजन हुआ। इस मौके मलूक पीठाधीश्वर जगद्गुरु आचार्य राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज, सींथल पीठाधीश्वर आचार्य क्षमाराम महाराज, आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज, संत गोविंदराम शास्त्री, नवलराम सींथल, संत सुरजनदास पाली, रामरतन डांगियावास, गिरधर स्वामी, सन्मुखराम, मोहनदास, कुशालदास, कल्याणदास, श्रवणराम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...