पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीन मलमास कल से, 1 माह के लिए थमेंगी शहनाइयां, शुभ कार्य भी वर्जित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगले एक माह शादी समारोह आदि नहीं हो सकेंगे। 14 मार्च से मीन मलमास शुरू हो जाएगा। इससे एक माह 13 अप्रैल तक कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. रामवतार मिश्र ने बताया कि सूर्य ग्रह 14 मार्च की दोपहर राशि बदलेगा। यह कुंभ राशि से मीन में प्रवेश करेगा और 13 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। मीन राशि गुरु ग्रह की राशि है। सूर्य इस राशि में रहकर गुरु ग्रह की सेवा में रहेंगे। यह समय खरमास अथवा मीन मलमास कहलाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य ग्रह के गुरु ग्रह की राशि मीन में रहने तक कोई शादी, नवगृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करना, बालक का मुंडन संस्कार, मकान की नींव आदि शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। सिर्फ अबूझ मुहूर्त में ही कार्य होंगे।

सूर्य का मीन में प्रवेश, 12 राशियों पर यह करेगा असर ‌‌‌‌‌

मेष } मेष के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इन लोगों के लिए सूर्य द्वादश रहेगा। नेत्रों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

वृष } इन लोगों के लिए अब सूर्य एकादश हो जाएगा। वृष राशि वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। धन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिल सकता है।

मिथुन } इन लोगों के लिए सूर्य दशम रहेगा। सूर्य की वजह से घर-परिवार में शुभ काम के योग बनेंगे। परिवार की मदद से लाभ मिल सकता है।

कर्क } इस राशि के लिए नवम सूर्य रहेगा। इनके लिए यह समय शुभ रहने के संकेत हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह } इन जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव में रहेगा। इस राशि के लोगों को अनजाने डर का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या } जीवन साथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। प्रेम बनाए रखें। धैर्य से काम करें। व्यापार में लाभ के सौदे हो सकते हैं, सावधान रहकर कार्य करें।

तुला } सूर्य षष्ठम रहेगा। आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक } इसका सूर्य पंचम हो
जाएगा। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु } इन लोगों को चतुर्थ सूर्य की वजह से लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर } तृतीय सूर्य की वजह से मनचाहे स्थान पर जाने के योग बन सकते हैं। भाइयों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योगे हैं।

कुंभ } आपको सूर्य की वजह से लाभ हो सकता है। घर-परिवार में धैर्य बनाए रखें, क्रोध को काबू करें। आंखों में परेशानी होगी।

मीन } सूर्य एक माह इसी राशि में रहेगा। इन जातकों के प्रभाव में बढ़ोतरी करेगा। धन लाभ के योग है। रुकावटों को दूर कर पाएंगे।
खबरें और भी हैं...