पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रक्तदान शिविर को लेकर किया प्रचार-प्रसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फलोदी| शहीद दिवस पर 23 मार्च को रावत की चक्की बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने नई सड़क फलोदी में होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियां को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेता महेश व्यास व उनकी टीम द्वारा प्रचार-प्रसार किया। बिजलीघर रोड से होते हुए नगरपालिका रोड, गैस एजेंसी, मधु मेडिकल, शेरानाड़ा तक जनसंपर्क किया। इसके अलावा भोजासर, घंटियाली, खाजूसर, चिमाना, मेघवालों की ढाणी, उम्मेदनगर आदि में जनसंपर्क कर रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान चंद्रशेखर कल्ला, अलसीराम, अशोक कटारिया, जब्बरसिंह, जसवंतसिंह, बीजाराम, अजय व्यास आदि शामिल थे। शहर के भीतरी इलाकों में प्रचार-प्रसार करते हुए सभी को रक्तदान के पेंफ्लेट दिए व दुकानों में जाकर युवाओं से रक्तदान के प्रति जागरूक होने व शिविर को सफल बनाने के लिए कहा। इस दौरान महेश व्यास, हितेश थानवी, भोमराज पुरोहित, रामसा जेआरडी, चतुर्भुज सोनी, बंटी, रुद्र बोहरा, प्रदीप गुचिया, भाऊ सेठ, जसराज व्यास, भूरा व्यास आदि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...