सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद 1 अप्रैल से, 18 मार्च से पंजीयन
भोपालगढ़| सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू ही होगी। इसके रजिस्ट्रेशन 18 मार्च से शुरू होंगे। सरसों का समर्थन मूल्य 4425 एवं चना का समर्थन मूल्य 4875 प्रति क्विंटल है। भोपालगढ़ मार्केटिंग सोसायटी की व्यवस्थापक दीपाली ने बताया कि रजिस्ट्रेशन 18 मार्च से शुरू होंगे। किसान अपने साथ जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, बैंक डायरी, गिरदावरी एवं जमाबंदी की मूल प्रति लेकर आएं। जिस पर हल्का पटवारी का नाम साल एवं हस्ताक्षर, रकबा हेक्टेयर में अंकित जरूरी है। सोनी ने बताया कि प्रति किसान 25 क्विंटल सरसों व चना तुलाई की क्षमता है। रजिस्टर्ड किसान का बायोमेट्रिक से सत्यापन किया जाएगा। बटाईदार की स्थिति में 100 के स्टांप पर सितंबर से नवम्बर माह 2019 का अनुबंध होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नम्बर से एक ही पंजीयन स्वीकार होगा।