पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से बचाने के लिए रेलकर्मियों ने मांगे मास्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| कोरोना को लेकर सजग रहने और सावधानियां बरतने को लेकर कई तरह की गाइड लाइन जारी की जा रही हैं। इसी को लेकर रेलवे कर्मचारी संगठन ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों से सीधे संपर्क में आने वाले रेलवे कर्मचारियों को बचाव के लिए मास्क दिए जाने चाहिए। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाॅईज यूनियन, जोधपुर के मंडल कार्यालय में हुई कर्मचारियों की बैठक में मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने कहा कि जो रेल कर्मचारी प्रथम पंक्ति में रेल का कार्य करते हैं उनके बचाव के लिए मास्क की आपूर्ति करनी चाहिए ताकि वे बिना किसी भय के वातावरण में अपनी ड्यूटी कर सके।
खबरें और भी हैं...