विंटर गेम्स के बेसबाॅल में राजस्थान काे दाे पदक
जाेधपुर |राजस्थान बेसबाॅल टीम ने विंटर गेम्स में दाे पदक हासिल किए। गुलमर्ग में 7 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स में 14 खेलो के इवेंट्स हुए। राजस्थान बेसबॉल संघ के अध्यक्ष अनूप अस्थाना ने बताया कि राजस्थान बेसबॉल टीम ने दोनों वर्गो में पदक प्राप्त किया। इनमें पुरुष वर्ग में रजत अाैर महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस टीम में जोधपुर के हरिराम सरगरा सहित हनुमान मेघवाल,रोहित, ओम चौधरी व प्रवीण प्रजापत शामिल थे। महिला वर्ग में गुलाब शामिल थीं। राजस्थान पुरुष टीम लीग में ग्रुप में टाॅप रही। उसने क्वार्टर फाइनल में पंजाब से 5-0 से अाैर सेमीफाइनल में उत्तराखंड को 2-0 से हराया। फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने राजस्थान को 2-1 से हरा कर खिताब जीता। महिला वर्ग के सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड ने राजस्थान को 6-3 से हराया। तृतीय स्थान के लिए राजस्थान ने उत्तर प्रदेश काे हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।