राज्यसभा: राजेंद्र गहलोत आज जयपुर में भरेंगे नामांकन
जोधपुर| राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गहलोत शुक्रवार सुबह जयपुर में नामांकन दाखिल करेंगे। इधर, गहलोत को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के दूसरे दिन भी स्वागत सत्कार का दौर जारी रहा। गहलोत के अजीत कॉॅलोनी स्थित निवास पर गुरुवार सुबह से कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल व केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने फाेन पर गहलोत को बधाई दी। दोपहर बाद गहलोत जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व अध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, प्रदेश ग्रंथालय प्रकल्प प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डाॅ. करणीसिंह खींची, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, महेन्द्रसिंह शेखावत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता नामांकन के समय उनके साथ रहेंगे।