पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

16 दिन पहले हुई शादी की जात देने रामदेवरा जा रहे थे बाेलेराे पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, जोड़े सहित 11 की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

3 दंपतियाें का परिवार उजड़ा, दाे के बच्चाें की भी गई जान

हादसे में विक्रम व उसकी प|ी सीता (18), उसकी बहन बालाेतरा निवासी विमलादेवी (30), बहनाेई किशाेर कुमार (35) पुत्र मोहनलाल माली, भानजा प्रतीप (8) व भानजी राशु (4), फुफेरा भाई जसाेल निवासी कैलाश कुमार (24) पुत्र हजारीमल, भाभी डिंपल प|ी कैलाश कुमार, भतीजी गुंजन (7 माह), बाेलेराे चालक माैसेरा भाई सिवाना के कुसीप निवासी जगदीश (22) पुत्र बादरमल माली व फुफेरी बहन प्रियंका (15) पुत्री गौतम सोलंकी की मौत हो गई। जबकि बालोतरा निवासी फुफेरे भाई कमलेश (20) व अर्जुन (18) पुत्र गौतम माली और रमेश (16) पुत्र माधाराम माली घायल हो गए।

शेरगढ़/सोईन्तरा | जाेधपुर के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में साेईन्तरा गांव के पास ट्रेलर की टक्कर से बाेलेराे सवार नवविवाहित जाेड़े सहित एक ही परिवार के 11 लाेगाें की माैत हाे गई। दाे युवक व एक किशाेर घायल हैं। बाड़मेर जिले के कनाना गांव से यह परिवार 16 दिन पहले हुई शादी की जात लगाने के लिए जाेड़े काे लेकर रामदेवरा जा रहे थे। हादसा तेज घुमाव पर शनिवार सुबह 8 बजे हुअा। ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बोलेरो के पर चढ़ गया, जिससे वह बुरी तरह चकनाचूर हाे गई। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेद और मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने भी ट्वीट कर शाेक जताया।

-जोधपुर फ्रंट पेज भी पढ़ें

6 फीट ऊंची बोलेरो पिचककर 2 फीट रह गई...

विक्रम की 27 फरवरी को ही शादी हुई थी।

सुजाराम माली ने बताया कि उनके भतीजे कनाना के विक्रम (21) पुत्र केवलराम की 27 फरवरी को शादी हुई थी। सुबह 5:30 बजे जोड़े की जात लगाने को सभी रामदेवरा रवाना हुए। ढाई घंटे बाद हादसा हाे गया।
खबरें और भी हैं...