पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोधपुर के रंगा को फिर सर्वाधिक निर्यात के लिए अवार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट की ओर से एक बार फिर जोधपुर शहर के वरिष्ठ एक्सपोर्टर राधेश्याम रंगा को सर्वाधिक निर्यात के लिए अवार्ड से नवाजा जाएगा। ईपीसीएच की ओर से जोधपुर में आयोजित होने वाले अवार्ड समारोह में सम्मानित होने वाले देशभर के 65 एक्सपोर्टर्स की सूची जारी कर दी गई है। इसमें जोधपुर के तीन एक्सपोर्टर्स का नाम है। रंगा के अलावा अशोक चौहान व राहुल जौहरी को सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट से नवाजा जाएगा। इन्हें केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी अवार्ड प्रदान करेंगी।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की ओर से वर्ष 2017-18 में 21 अलग-अलग कैटेगरी में सर्वाधिक निर्यात करने वाले एक्सपोर्टर्स के आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ईपीसीएच को मिले आवेदनों के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में 65 एक्सपोर्टर्स का चयन किया गया। इसमें से तीन एक्सपोर्टर्स जोधपुर के हैं। इनमें से रंगा को ट्रॉफी तथा अन्य दो एक्सपोर्टर्स को सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट से नवाज जाएगा। राधेश्याम रंगा की फर्म को वुड-वेयर कैटेगरी में ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। इसी कैटेगरी में जोधपुर के युवा एक्सपोर्टर राहुल जौहरी को सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट से नवाजा जाएगा। वहीं लैदर हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में जोधपुर के अशोक चौहान को सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड 21 मार्च को जोधपुर में आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे।

अशोक चौहान

राहुल जौहरी

राधेश्याम रंगा
खबरें और भी हैं...