रासायनिक नहीं, हर्बल गुलाल से मनाएंहोली
जोधपुर| होली के लिए बाजार सज चुके हंै और हर्बल गुलाल के साथ केमिकलयुक्त गुलाल और कलर्स भी मिल रहे हैं। स्किन एक्सपर्ट डॉ. दिलीप कच्छवाह ने बताया, कुछ वर्षों से कैमिकल मिले रंग और गुलाल की वजह से कई लोग स्किन एलर्जी से परेशान होकर इलाज के लिए आते हैं। उनका कहना है कि कैमिकलयुक्त रंग या गुलाल स्किन को ड्राई कर देता है। इससे स्किन एलर्जी हो जाती है और चेहरे व शरीर पर लाल दाने पड़ जाते हैं। आंखों में रासायनिक रंग चला जाए तो रोशनी जाने का भी खतरा रहता है। मुंह में रंग जाने पर छाले पड़ जाते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है हमें अपनों के साथ हर्बल गुलाल के साथ होली खेलनी चाहिए।मॉडल : रिंकल और यामिनी फोटो: प्रकाश राव