सीएसईईटी के लिए 15 अप्रैल तक होंगे रजिस्ट्रेशन
जोधपुर| द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) के लिए डेटलाइन जारी कर दी है। स्टूडेंट्स इसके लिए 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आईसीएसआई की ओर से पहली बार सीएसईईटी कराया जा रहा है। यह साल में 4 बार होगा और समय-समय पर इसके लिए पंजीयन जारी होंगे। इसके लिए 12वीं पास विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक दी गई है। इस पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे।