दो हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पॉक्साे एक्ट में दर्ज प्रकरण के आरोपी व जिला स्तर पर टॉप 10 में वांछित दो हजार रुपए के इनामी अपराधी को ओसियां पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राहुल बारहठ ने बताया कि पुलिस थाना ओसियां में दर्ज प्रकरण 22 अक्टूबर, 2019 को पॉक्साे एक्ट व भारतीय दंड संहिता की धारा 376 में फरार मुलजिम रुमालनाथ पुत्र पूननाथ कालबेलिया निवासी कोलू पाबूजी को शुक्रवार को थाना अधिकारी ओसियां मय टीम द्वारा गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि चेराई निवासी एक व्यक्ति ने 22 अक्टूबर, 2019 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी रुमालनाथ ने दुष्कर्म किया। अभियुक्त रुमालनाथ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस थाना ओसियां स्तर पर टीम गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाकर दो हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार को थानाधिकारी ओसियां बाबूराम डेलू, हैड कांस्टेबल देवीसिंह, कांस्टेबल नाथूराम, वीरमराम, मनोहरराम, ओमप्रकाश, रामी व ड्राइवर धर्माराम की टीम ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया।
के लिए पुलिस थाना ओसियां स्तर पर टीम गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाकर दो हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार को थानाधिकारी ओसियां बाबूराम डेलू, हैड कांस्टेबल देवीसिंह, कांस्टेबल नाथूराम, वीरमराम, मनोहरराम, ओमप्रकाश, रामी व ड्राइवर धर्माराम की टीम ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया।