पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोधपुर में साेना 1250 रुपए सस्ता, चांदी भी 2900 रुपए टूटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर/जोधपुर | शुक्रवार काे स्थानीय बाजार में जेवराती साेना 1250 रुपए अाैर चांदी 2900 रु. सस्ती हुई। सोना स्टैंडर्ड 42,250 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 42,600 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंची गई। जोधपुर में गुरुवार को सोने में करीब 1300 रुपए की गिरावट आई थी।

वहीं जयपुर में भी सोने के भाव 1250 रुपए व चांदी के 2300 रुपए टूटी। जयपुर में साेना जेवराती 40,900 रुपए प्रति दस ग्राम अाैर चांदी 44,150 रुपए प्रति िकलाे के स्तर पर अा गई। विदेशी बाजाराें में मिल रहे संकेताें से साेना 2011 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की अाेर बढ़ रहा है। शेयराें में गिरावट के बाद बाजार में बढ़े लिक्विडिटी संकट अाैर वैश्विक स्तर पर काेराेना वायरस से कारोबार लगभग ठप हाेने से यह गिरावट अाई है।
खबरें और भी हैं...