पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News Security Personnel And Security Supervisor Recruitment Selection Exam For Youngsters From Tomorrow

नवयुवकों के लिए सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती चयन परीक्षा कल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाेधपुर| भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली व एसआईएस व भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों काे सुरक्षा जवान व सुरक्षा भर्ती चयन परीक्षा कार्यक्रम तहसील वाइज जिला हैड क्वार्टर पर किया जा रहा हैं। 14 मार्च काे बाप तहसील वाले अभ्यार्थियों के लिए भर्ती स्थल जिला हैड क्वार्टर एमएसएमई टीडीसीईडीसी जोधपुर ए-1, ए-2 नियर पावर हाउस सेक्टर एच शास्त्री नगर जोधपुर जिला उद्योग केंद्र के पीछे जोधपुर में किया जा रहा हैं। इसी प्रकार 15 मार्च को बिलाड़ा तहसील, 16 मार्च को फलोदी तहसील, 17 मार्च को भोपालगढ़ तहसील, 18 मार्च को शेरगढ़ तहसील, 19 मार्च को ओसियां तहसील, 20 मार्च को लूणी तहसील, 21 मार्च को मंडोर तहसील वाले अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा होगी। इसका समय सुबह 10 से 4 बजे तक रहेगा। सुरक्षा जवान 225 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर 15 पद पर भर्ती चयन परीक्षा हाेगी। रीजनल ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर के भर्ती अधिकारी महिपालसिंह द्वारा भर्ती स्थल पर उपस्थित रहकर सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 10वीं पास, लंबाई 1.68 सेमी वजन 50-100 किलो, आयु 21-35, सीना 80-85 होना चाहिए। साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ व फिजिकली फिट होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थायी रूप से रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान वेतन 12,000-18,000 के मासिक मानदेय, सुरक्षा सुपरवाइजर 14,135-18,250 के मासिक मानदेय, सालाना वेतन वृद्धि, प्रमाेशन, पीएफ, ईएसआई सी ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल की सुविधा, इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा, आवास व मेस की सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के ऐेतिहासिक स्मारक जैसे दिल्ली लाल किला, जैसलमेर का किला, कुंभलगढ़ का किला, चित्ताैड़गढ़ का किला, राजस्थान सरकार के अधीन प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों व मल्टी नेशनल क्षेत्रों में रोजगार मिलेगा। महिपालसिंह ने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ उक्त तिथियों काे उपस्थित होकर अधिकाधिक लाभान्वित हाें।
खबरें और भी हैं...