पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपने शहर की खूबसूरती को आर्टिस्ट की नजर से देखिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

City Pride

सनसिटी की खूबसूरती को देखने के लिए दुनिया के हर कौने से लोग आते हैं और फोटो खींचकर अपने साथ यादें ले जाते हैं लेकिन पुणे की इलेस्ट्रेटर व आर्टिस्ट शिखा नांबियार जब यह शहर घूमने आईं तो उन्होंने उनकी आर्टिस्टिक नजर ने यहां बिखरी कला को पहचाना। शिखा जोधपुर में अपनी बहन की सालगिरह मनाने आई थीं। जब वह शहर घूमने गईं तो जहां भी वहां के फोटो के साथ वहां का नाम और टैग कैलिग्राफी में लिखकर अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। यही नहीं, उन्होंने मिर्चीबड़े से लेकर यहां की लाइफस्टाइल को टैग दिया है। वे कहती हैं, शहर घूमने के दौरान ही उन्हें आइडिया आया कि क्यों न शहर की ऐतिहासिक विरासतों के बीच चल रही जीवंत और शांत लाइफस्टाइल पर कुछ आर्टिस्टिक किया जाए। वे इस ब्ल्यू सिटी पर आधारित एक आर्ट बुक तैयार कर रही है जिसमें जोधपुर के टूरिस्ट प्लेस की फोटो के साथ उसके इलेस्ट्रेशन व मैप भी होंगे। उन्होंने कहा, मेहरानगढ़ की भव्यता का प्रशंसा के लिए उसके पास शब्द नहीं है। ब्ल्यू सिटी के नीले घरों पर जैसे शेड्स है, वैसे शेड्स कभी नहीं देखें। तूरजी के झालरे के आसपास का क्षेत्र उल्लेखनीय है। शिखा का कहना है कि राव जोधा पार्क सबसे बेहतरीन है जिसे बढ़िया तरीके से बनाया गया है। यहां नैचुरल ब्यूटी को डिटेल इंफॉरमेशन के साथ डेजर्ट इको सिस्टम को एक्सप्लेन किया गया है। शिखा का कहना है कि वो बार बार यहां आना चाहेगी और दोस्तों को भी यह खूबसूरत और प्यारा शहर देखने को भेजेंगी।

शिखा नांबियार
खबरें और भी हैं...