स्वाभिमान स्कॉलरशिप : 31 तक होंगे रजिस्ट्रेशन
upcoming exam
मानव संसाधन और विकास मिशन ने मेधावी नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम \\\"स्वाभिमान 2020\\\' के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए ऑनलाइन एग्जाम होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। एग्जाम 26 अप्रैल काे होगा और 30 अप्रैल को ही इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस रिजल्ट के आधार पर ही स्टूडेंट्स को स्कीम के तहत स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें 10वीं पास स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। आयु सीमा 16 से 40 साल है।
स्कॉलरशिप को चार भागों में बांटा गया है
टाइप ए: स्कॉलरशिप उन्हें दी जाएगी, जिनके 60 फीसदी या उससे ज्यादा नंबर आए हैं। इस श्रेणी में पहले महीने में 8 हजार, दूसरे महीने में चार हजार और तीसरे महीने में 2 हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।
टाइप बी: आवेदक के 50 से 60 फीसदी नंबर हाेने चाहिए। पहले महीने में 3 हजार, दूसरे महीने में 2 हजार रुपए और तीसरे महीने में 1 हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।
टाइप सी: इस कैटेगरी में स्कॉलरशिप उन आवेदकों को मिलेगी जिनके 40 से 50 फीसदी नंबर आए हैं। पहले महीने में 1 हजार, दूसरे महीने में 1 हजार और तीसरे माह में 1 हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।
टाइप डी: 35% से लेकर 40% के बीच नंबर लाने वाले की फीस 100% रिफंड होगी। जानकारी के लिए medhavionline.org पर विजिट कर सकते हैं।