पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रातानाडा क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर विधायक मनीषा पंवार ने कार्य शुरू कराया

जोधपुर| शहर विस क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्य शुरू हो गया। विधायक मनीषा पंवार ने बुधवार को पूजा अर्चना के बाद ये कार्य शुरू किया। बारिश में कलेक्टर निवास, रातानाड़ा क्षेत्र का पांंचबत्ती एरिया, ग्रीन गेट्स, पोलो ग्राउंड के आसपास का क्षेत्र, अजीत कॉलोनी, गोशाला मैदान में पानी भरने से आवागमन बंद हो जाता था। विधायक ने बताया कि इसके लिए सीएम अशोक गहलोत ने विशेष बजट जारी किया था जिससे इन नालों का निर्माण होगा व वर्षा ऋतु में एकत्र होने वाले जल की निकासी व्यवस्थित होगी। इसी क्रम में रेजीडेंसी रोड नाले के लिए 2.87 करोड़, अजीत कॉलोनी के नाले के लिए 67 लाख, गोशाला मैदान के नाले के लिए 1.05 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व प्रतिपक्ष नेता गणपत सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमन्त शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र कंवर, लूणेश प्रजापत, विजय लक्ष्मी पटेल, दौलत सिंह सांखला, वंदना सांखला, निरख सा मेहता, इंद्र सिंह, राजेश भैरवानी, अनिल मेहता, नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर माथुर, सहायक अभियंता मनमोहन चौधरी, कनिष्ठ अभियंता अंजलि राठौड़ सहित कई जने उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...