- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Sheetla Mata Mela 26 Cctv Cameras Will Be Kept Watch 40 Priests And 100 Volunteers Will Give Services In 4 Shifts In Plastic Free Fair
शीतला माता मेला : 26 सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर, प्लास्टिक मुक्त मेले में 4 पारियों में 40 पुजारी व 100 स्वयंसेवक देंगे सेवाएं
शीतला माता मेला रविवार को ध्वजारोहण के साथ शुरू हो जाएगा। इस बार मेला परिसर प्लास्टिक मुक्त रहेगा। पॉलीथिन में प्रसाद और अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। शीतला माता मेला मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कागा तीर्थ में प्रसाद की दुकानों व अन्य खाने-पीने की दुकानों पर घूमकर इसके लिए अभियान चलाएंगे और श्रद्धालुओं को प्रेरित भी करेंगे।
सौ स्वयंसेवक सेवाएं देंगे : मंदिर में भीड़ को देखते हुए हर दो घंटे में पुजारी बदले जाएंगे। इसके लिए दस-दस पुजारियों की चार टीमें बनाई गई हैं जो चार पारी में बदलते रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल कच्छवाह ने पत्रकारों को बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बेरिकेड्स लगाए जा रहे हैं। झूले लगने शुरू हो चुके हैं। निगम प्रशासन ने दुकानों का आवंटन कर उनका क्रमांक सहित चिह्निकरण कर दिया है। महिलाओं और पुरुषों की दर्शन के लिए अलग से लाइनें होंगी। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 26 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। मंदिर में करीब सौ स्वयंसेवक सेवाएं देंगे।
झूले लगने भी शुरू हो गए
महिला-पुरुषों को दर्शन में सुविधा के लिए मेला परिसर में बेरिकेड्स लगाए जा रहे हैं।
सालावास स्थित हिंगलाज माता दरबार में मेला रविवार को शुरू होगा। पुजारी मूल भारती ने बताया कि रविवार सुबह माताजी के ठंडे का भोग लगेगा। शनिवार रात को जागरण होगा। शनिवार को ठंडा तैयार किया जाएगा। इस मौके पर कैर, कुमटिया, सांगरी, अमचूर, दही, चावल कबूली, मूंग दाल के मालपुए, खीचिया और सलेवड़ा बनाए जाएंगे।
सालावास में मेला कल
आपातकालीन व्यवस्था के तहत निकासी द्वार भी बनाया
मेला अधिकारी कुलदीप गहलोत व कोषाध्यक्ष दलपतसिंह गहलोत ने बताया कि मेले का प्रारंभ रविवार को जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेंद्रसिंह सोलंकी ध्वजारोहण के साथ करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद पद के प्रत्याशी राजेंद्र गहलोत अध्यक्षता करेंगे। समाजसेवी जसवंत सिंह कच्छवाह भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिलीपसिंह भाटी व नरपतसिंह गहलोत ने बताया कि मंदिर में कुल चालीस पुजारी सेवाएं देंगे। आपातकालीन व्यवस्था के लिए इस बार मंदिर ट्रस्ट ने निकासी द्वार भी बनाया है।