पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शेरे राजस्थान जयनारायण व्यास को स्वरांजलि देकर किया याद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास समाधि स्थल विकास समिति की ओर से चांदपोल स्थित जयनारायण व्यास के समाधि स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। साथ ही मौन सभा का आयोजन भी किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में चैनेश्वर सांस्कृतिक संस्थान द्वारा मत दूध लजाईजे, रिश्वत छोड़ दे..., मौने प्यारो लागे मरुधर देश रे... सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान व्यासजी के स्वतंत्रता आंदोलन के लिए किए गए कार्यों पर परिचर्चा हुई। वहीं सिवांची गेट जयनारायण व्यास बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक व स्टाफ की ओर से भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्कूल बालिकाओं ने व्यासजी को स्वरांजलि दी। वहीं सुमेर पुष्टिकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल व स्टाफ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर निगम की ओर से व्यासजी को पुष्प चक्र अर्पित किया गया। संस्था द्वारा फुलेराव व्यास पार्क व जूनी मंडी में व्यासजी की प्रतिमा के समक्ष मौन रखा गया। कांग्रेस नेता सुपारस भंडारी, रमेश बोराणा व पूर्व महापौर ओमकुमारी ने व्यासजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सोमदत्त हर्ष, सुनील रंगा, नंदलाल व्यास, राजकुमार व्यास, शांतिप्रसाद हर्ष, सतीश मूथा, डाॅ. गोपालराज कल्ला, अंकित जोशी, रघुनाथ व्यास आदि उपस्थित थे।

पुण्यतिथि पर व्यासजी को श्रद्धांजलि दी।
खबरें और भी हैं...