शेरगढ़ : अब वर्षा मापी यंत्र भी डिजिटल
शेरगढ़| आधुनिक संचार क्रांति के तहत अब डिजिटल तरीके से बारिश को मापा जा रहा हैं। ऐसा ही एक उपकरण तहसील परिसर शेरगढ़ में पीडब्ल्यूडी विभाग के रेस्ट हाउस की छत पर लगाया गया है। जिसका कंट्रोल सीधे जयपुर से हैं। वर्षा मापी यंत्र की रीडिंग लेने वाले कार्मिक माधूसिंह का कहना है कि तहसील परिसर शेरगढ़ में बरसात मापने के लिए मौसम विभाग द्वारा हाल ही में एक उपकरण लगाया है। जिस पर वायरलेस के रूप में एक एंटीना लगा हुआ है। जिसका सीधा कंट्रोल सेटेलाइट से होकर मौसम विभाग जयपुर से है व इस उपकरण के बक्से के भीतर एक मीटर लगा हुआ है, इसमें बारिश का पैमाना दर्ज होता है। शेरगढ़ में ज्यों ही बारिश होती है। उसके साथ ही मीटर में बारिश दर्ज हो जाती हैं। यहां की सूचना हाथों-हाथ जयपुर में मौसम विभाग को हो जाती है। जब शेरगढ़ में बारिश होती हैं तब उन्हें उपकरण के मीटर में देखकर बारिश की सूचना कलेक्टर कार्यालय को भी दी जाती हैं। शेरगढ़ में आधुनिक तकनीकी से युक्त वर्षा मापी यंत्र लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है।