पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंधी लेखक व कवि सम्मेलन कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। चौहाबो स्थित सिंधु महल में राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर द्वारा सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी जोधपुर के सहयोग से 15 मार्च को अखिल भारतीय सिंधी लेखक एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी अध्यक्ष कन्हैयालाल टेवानी व अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि सुबह 10 बजे सम्मेलन के उद्घाटन होगा। प्रथम सत्र दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसमें ‘राजस्थान जा कहाणीकार ऐं उन्हनि जो रचना संसार’ विषय पर चर्चा होगी। अध्यक्षता भगवान अटलानी व पत्र वाचन प्रो. अर्जुन कृपलानी करेंगे। संयोजक रंगकर्मी हरीश देवनानी ने बताया कि द्वितीय सत्र ‘गुजिरियल बिनि दहाकनि में महिला लेखन’ पर होगा, जिसकी अध्यक्षता माया राही व पत्र वाचन डाॅ. कमला गोकलानी करेंगी व तीसरे खुले सत्र की अध्यक्षता डाॅ. जेठा लालवानी व संचालन हरीश कर्मचन्दानी करेंगे। शाम 6 बजे से अखिल भारतीय सिंधी कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा।
खबरें और भी हैं...