पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक साल से इंतजार में बैठे थे, अब परीक्षाओं के समय पदोन्नत कर लगाए सब्जेक्ट टीचर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोर्ड परीक्षाओं की सीजन में शिक्षा विभाग ने एक साल से पदोन्नति के इंतजार में बैठे जोधपुर मंडल के 505 तृतीय श्रेणी शिक्षकों को सैकंड ग्रेड के पद पर शुक्रवार को पदोन्नति देते हुए नियुक्ति दे दी। उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय के जोधपुर, बाड़मेर व जैसलमेर जिले के शिक्षकों की काउंसलिंग संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय में हुई। इसमें सभी शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों में लगाया गया। इस दौरान चर्चा थी कि विभाग ने राजनेताओं को खुश रखने के लिए शहरी क्षेत्र के रिक्त पदों को नहीं खोला। काउंसलिंग के दौरान डीईओ माध्यमिक डॉ. भल्लूराम खीचड़, सहायक निदेशक डॉ. राजूराम चौधरी व विक्रम गहलोेत, उप जिला शिक्षा अधिकारी योगेशनाथ, फिजिकल कॉलेज के प्रिंसिपल देवेंद्रसिंह, एडीईओ अशोक विश्नोई मौजूद थे। वहीं संयुक्त निदेशक कार्यालय के रामचरण परिहार, इरशाद खान, देवाराम ने विशेष सेवाएं दी।

निर्धारित से 3 गुणा अधिक रिक्त पद खोले

डीपीसी के दौरान सैकंड ग्रेड शिक्षकों को पोस्टिंग देने के लिए निर्धारित पदों की संख्या से तीन गुणा अधिक रिक्त पद खोले गए। ताकि शिक्षकों को दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़े। इसका एक फायदा यह भी था कि आगामी दिनों में आरपीएससी से इन विषयों के शिक्षकों से रिक्त पदों को भरा जाना है। इसलिए शिक्षा विभाग ने तय पदों से तीन गुणा अधिक रिक्त पद पदस्थापन के लिए विकल्प के रूप में खोले।

किसमें कितने पद

विषय जोधपुर बाड़मेर जैसलमेर कुल पद

अंग्रेजी 55 44 21 120

गणित 40 45 8 93

विज्ञान 26 96 10 132

संस्कृत 77 69 7 153

उर्दू 2 2 3 7

सभी शिक्षकों को दी पोस्टिंग


हमने 50-50 शिक्षकों का बैच बनाकर वरीयता के अनुसार 505 सैकंड ग्रेड शिक्षकों को पोस्टिंग दे दी। पंचायत चुनाव के कारण इसके आदेश आगामी 16 मार्च को जारी होने की संभावना है।
- प्रेमचंद सांखला, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा

खबरें और भी हैं...