पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छह बदमाशों ने घर में घुस मारपीट की, नाबालिग को उठा ले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के भीतरी इलाके के एक घर में घुस आधा दर्जन बदमाशों ने हमला करते हुए मारपीट की और एक नाबालिग को उठा ले गए। मारपीट में तीन जने घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना लखारा बाजार क्षेत्र की है। यहां देर रात कुछ बदमाशों ने एक घर में घुस हमला किया। हमले में तीन चोटिल हुए जिनमें से एक के पैर में फैक्चर हो गया है। नाबालिग का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिवार की ओर से सदर कोतवाली में रिपोर्ट दी गई। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि लखारा बाजार निवासी एक व्यक्ति ने रिपाेर्ट दी कि उसके भाई के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर एक नाबालिग को उठा ले गए। जब बदमाश उसके घर पहुंचे तो ताबड़तोड़ मारपीट करने लगे, इस पर उसकी भतीजी बताने आई कि कुछ बदमाश घर में घुस गए हैं और मारपीट-ताेड़फोड़ कर रहे हैं। इस पर वह भतीजी को लेकर वहां पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया जिससे उसका एक पैर फैक्चर हो गया। घायल ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, बावजूद उनके घर पर हमला कर नाबालिग को उठा ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट में प्रकाश, सोना, अनू सहित अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई। पुलिस अब नाबालिग सहित फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों परिवार एक ही समाज से हैं और प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। नाबालिग की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

खबरें और भी हैं...