- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Sk 00 Remained Active In Ward For Five Years Lottery Opened Female Ward Was Opened Now Sought Ticket For Wife
एसके00 पांच साल वार्ड में सक्रिय रहे, लॉटरी खुली तो महिला वार्ड हुआ, अब पत्नी के लिए मांगा टिकट
नगर निगम चुनावों की तिथियां घोषित होने के साथ ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एक बार फिर वार्डों में सक्रिय हो गए हैं। पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक ऐसे कार्यकर्ता पूरे पांच साल तक वार्ड में सक्रिय रहकर सफाई, रोशनी व सड़क जैसी समस्याआें के लिए जूझते दिखे, तीन दिन पहले लॉटरी खुली तो उनका वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गया। ऐसे कार्यकर्ता लॉटरी के बाद एकबारगी निराश तो दिखे, लेकिन अब ऐसे नेता व कार्यकर्ता अपनी प|ी के टिकट की जुगाड़ में लग गए हैं। कांग्रेस व भाजपा से अब तक 40 से ज्यादा नेता व कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय अन्य कार्यकर्ताआें को टिकट दिलवाने की पैरवी करने की बजाय प|ी, मां व भाभी को टिकट देने की सिफारिश कर चुके हैं। हालांकि इनमें से कुछ ऐसे कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद भी शामिल हैं, जिनको दुबारा से खुद के वार्ड से ही चुनाव लड़ने का मौका मिला है। इसके पहले 100 वार्डों की जब लॉटरी खुली थी, तब उनका वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गया था। तब ऐसे कार्यकर्ताआें ने भी अपनी प|ी को चुनाव लड़वाने का मानस बनाया था, लेकिन अब वे खुद चुनाव लड़ेंगे। हालांकि दो या तीन बार चुनाव जीत चुके अधिकांश अनुभवी पूर्व पार्षद फिर से मैदान में उतर सकेंगे, क्योंकि उनके वार्ड का आरक्षण उनके वर्ग के हिसाब से हो चुका है। भाजपा बाेर्ड में पार्षद रहीं निर्मला कांकरिया के पति निर्मल कांकरिया भी वार्ड 36 से जीत चुके हैं। इस बार वार्ड 71 सामान्य हाे चुका है, लेकिन वे खुद लड़ने की बजाय अपनी प|ी काे चुनाव लड़वाने के इच्छुक हैं। इस बार महापाैर सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।
-पहले महिला सीट बनी, अब सामान्य हुई तो खुद चौथी बार चुनाव लड़ेंगे
नागौरी गेट काे शामिल करते हुए वार्ड 50 से अब्दुल करीम जोनी नवंबर 2014 में हुए निगम चुनाव में तीसरी बार पार्षद चुने गए थे। तब 65 वार्ड थे, पुनर्सीमांकन के बाद 100 वार्ड बने तो उनका वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया था। तब उन्होंने अपनी प|ी को चुनाव लड़वाने का मानस बनाया, लेकिन जब दुबारा वार्डों का पुनर्गठन करते हुए 80-80 वार्डों के दो निगम बनाए आैर लॉटरी से वर्गवार वार्ड आरक्षित हुए तो उनका वार्ड 49 सामान्य के लिए आरक्षित हो गया। अब खुद चौथी बार चुनाव लड़ेंगे।
एक वार्ड के 6 टुकड़े हुए, अब प|ी का भी मांगा टिकट
रेवतसिंह इंदा वार्ड 26 से चुनाव जीते, 2019 में वार्ड पुनर्सीमांकन में वार्ड महिला के लिए आरक्षित हुआ। जब दूसरी बार वार्ड सीमांकन हुआ, 160 वार्ड बने तो उनके वार्ड 26 को 6 टुकड़ों में बांट दिया। इंदा वार्ड 40 से अपनी प|ी संतोष कंवर व 41 से खुद का टिकट मांग रहे हैं। इंदा की प|ी संतोष कंवर पुराने वार्ड 48 से चुनाव लड़ चुकी हैं, तब वे मात्र कुछ मतों से ही पराजित हुई थीं, तब वार्ड में 40 हजार से ज्यादा की आबादी थी।
पार्षद चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यालय से गए 955 आवेदन
कांग्रेस प्रवक्ता अजय त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार तक 955 आवेदन पत्र वितरित हो गए, लेकिन शनिवार को उत्तर व दक्षिण से सिर्फ 18 आवेदन पत्र ही जमा हुए। चुनाव प्रबंधन कमेटी के अनिल टाटिया ने बताया कि महासचिव लियाकत अली रंगरेज व शांतिलाल लिंबा 18 मार्च को शाम 5 बजे तक आवेदन लेंगे।