पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तथाकथित पत्रकारों को शांतिभंग केस में जमानत राजकार्य में बाधा मामले में एक बार फिर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को ट्रोमा सेंटर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों के किये जा रहे इलाज में बाधा उत्पन्न करने के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों तथाकथित पत्रकारों को शांतिभंग मामले में जमानत मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को राजकार्य बाधा में पुन: गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि आरोपी रघुराज उपाध्याय पुत्र महेश ब्राह्मण निवासी यूआईटी कॉलोनी प्रतापनगर जोधपुर व विशाल मित्रा पुत्र दुलाल मित्रा बंगाली ब्रह्माण निवासी शंकर नगर झालामंड जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने जिस समाचार पत्र का आई कार्ड दिखाया था, उस समाचार पत्र के संपादक ने बताया कि वह समाचार पत्र में नहीं है। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि तीसरे आरोपी मनोहरसिंह को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म मामले में महामंदिर पुलिस भी मनोहरसिंह की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उक्त आरोपियों ने फर्जी नाम लिखवाकर पर्ची बनाकर चिकित्सकों के कमरे में मरीजों के इलाज कार्य में बाधा डालने का कार्य किया था।

खबरें और भी हैं...