पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदेश स्तरीय आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी प्रतियोगिता इस बार कविता विधा पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर | कला, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत ‘सृजना’ संस्था की ओर से दूसरी राज्य स्तरीय लक्ष्मीकांत जोशी स्मृति प्रतियोगिता इस बार कविता विधा पर आयोजित होगी। सृजना के सचिव हरिदास व्यास ने बताया कि पहली प्रतियोगिता में कथा साहित्य के क्षेत्र में डॉ. ओमप्रकाश भाटिया की कृति ‘बुर्ज, चांद और धुआं’ को सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता कविता विधा के लिए होगी। प्रतियोगिता में केवल राजस्थान के मूल निवासी अथवा पिछले दस वर्षों से राजस्थान में निवास करने वाले रचनाकार ही भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के तहत रचनाकार 2016 से दिसंबर 2019 की अवधि में प्रकाशित अपने किसी एक कविता संग्रह की दो प्रतियां 30 अप्रैल तक सचिव को भेज सकते हैं। चयनित कृति को 21 हजार रुपए नकद, सम्मान-पत्र, शॉल, श्रीफल देकर अभिनंदन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...